रंका सीएचसी में शुरू हुआ आधुनिक प्रसव कक्ष
गढ़वा, मई 16 -- रंका (गढ़वा), प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर, आभा सेंटर, विशेष महिला चिकित्सा केंद्र और अपग्रेडेड आधुनिक प्रसव कक्ष का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी और रंका मुखिया रंजीत सोनी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिला चिकित्सकों की देखरेख में सभी बीमारियों का मुफ़्त इलाज और दवाइयां मिलेंगी। उसके अलावा नए व सुसज्जित प्रसव कक्ष की शुरुआत होने से अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और सुगम प्रसव की सुविधा चौबीसों घंटे मिलेगी। सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि रंका सीएचसी सबसे सुव्यवस्थित और सर्वसुविधाजनक केंद्र बनकर उभरा है। मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.