गढ़वा, मई 7 -- रंका। थानांतर्गत बांदु गांव निवासी रामचंद्र भुइयां के 36 वर्षीय पुत्र संदीप भुइयां की गुरुवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि संदीप बाहर ईंट भट्ठे में अपने परिवार के साथ रहकर काम करता था। घर में शादी को लेकर संदीप अपने परिवार के साथ बुधवार को गांव आया था। गुरुवार को शादी के मड़वा के लिए लकड़ी लेने के लिए संदीप और मनोज भुइयां घर से दो किलोमीटर दूर जंगल गए थे। संदीप पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने के दौरान गिर गया। मनोज ने संदीप को बेहोश देख घर के लोगों को फोन किया। उसके बाद परिजन संदीप को घटनास्थल से ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.