गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रमजान के समाप्त होने के चार दिन बाद रंका में तक्कूशाह दाता के सालाना उर्स का आयोजन इस बार 24 और 25 मार्च को किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बनी कमेटी के सदर मो. सलीम ने बताया कि उर्स के आयोजन का यह 79 वां साल है। कोरोना काल में दो साल स्थगित रहने के अलावा हरेक वर्ष हिन्दू-मुस्लिम मिलकर दाता के मजार पर उर्स को संपन्न कराते हैं। कार्यक्रम के पहले दिन चादरपोशी के बाद यूपी, छत्तीसगढ, एमपी, और दिल्ली के अलावा स्थानीय झारखंड के विभिन्न शहरों के मौलाना और उलेमा के द्वारा जलसा का प्रोग्राम होगा। अगले दिन 25 मार्च को बदायूं (यूपी) के कव्वाल आसिफ सुल्तानी और दिल्ली के दिलबर मेराज के बीच कव्वाली का शानदार मुकाबला पेश किया जायेगा। संचालन के लिए बनी सैयदना उर्स कमेटी में मो सलीम के अलावा मो. परवेज, हारूण...