घाटशिला, मई 11 -- बहरागोड़ा। बरसोल के खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती द्वारा जगन्नाथपुर में उद्घाटित रंकनी मिनी स्टेडियम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है,क्योंकि यह खेल के मैदान से अधिक शराबियों का अड्डा बन चुका है। आलम यह है कि शाम ढलते ही असामाजिक तत्व क्रिकेट पिच पर महफिल जमा लेते हैं और जाते-जाते शराब की खाली बोतलें व डिस्पोजल वहीं छोड़ जाते हैं; अक्सर बोतलें मैदान में ही फोड़ दी जाती हैं, जिससे सुबह अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों के चोटिल होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन की शिथिलता के कारण शराबियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रतिबंधित सार्वजनिक स्थान होने के बावजूद यहां बेखौफ जाम छलकाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब ...