बलरामपुर, अगस्त 27 -- उतरौला, संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत (बारह रबीउल अव्वल) के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी हिंद और गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से खिदमत-ए-खल्क का संदेश दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उतरौला के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंचकर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का हाल-चाल जाना साथ ही उन्हें फल और जूस वितरित किए। अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साजिदा हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, रजा नर्सिंग होम, हर्ष हॉस्पिटल और अब्दुल करीम मेमोरियल एंड हरीम ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से मुलाकात की गई। इस दौरान उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ की गई। यह भी पढ़ें- मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर मरीजों के बीच किया गया फल का वितरण बीमारी के बीच मिले इ...