यौमे-ए-आशूरा पर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
रांची, जून 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी करांजी-जराटोली के तत्वावधान में मंगलवार को यौमे-ए-आशूरा (मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख) पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम जुलूस और पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बंधु तिर्की ने कहा कि मुहर्रम हमें मानवता, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने इमाम हुसैन के आदर्शों पर चलने की अपील की। जुलूस में करांजी, जराटोली और नगड़ी टोली सहित कई अखाड़ों ने भाग लिया। मेला मैदान में अखाड़ों के खलीफा और मोजावरों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और भाला के साथ पारंपरिक करतब दिखाए। ढोल-ताशे के बीच अनुशासन और साहस का प्रदर्शन हुआ। मौके पर डीएसपी दीपक कुमार, थाना प्रभारी कफील अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.