हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 35 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की यौन शोषण के मामले में 03, दहेज हत्या कांड में 01, एनडीपीएस कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 03,धोखाधड़ी कांड में 01, चोरी कांड में 01 एवं उत्पाद अधिनियम में 02 लोगों को पकड़ा गया। वही 09 वारंट एवं 18 कुर्की का निष्पादन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब, 300.50 ग्राम गांजा, 50.15 हीरोइन एवं एक बाइक बरामद किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...