रांची, जनवरी 9 -- रांची। शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सद्दाम हुसैन को पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता घटना का पूरी तरह से समर्थन नहीं कर सकी। इसका लाभ आरोपी को मिला। मामले को लेकर पीड़िता ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के तहत पुलिस ने उसे 28 अक्तूबर 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में जमानत पर रहकर ट्रायल फेस कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.