अमरोहा, सितम्बर 29 -- बागपत निवासी शादीशुदा महिला को शादी का भरोसा देकर करीब तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोप में घिरे यातायात पुलिस के कांस्टेबल विजय शर्मा के खिलाफ अमरोहा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। मामला बागपत जनपद से संबंधित होने के कारण अब विवेचना बागपत पुलिस को स्थानांतरित की जा रही है। आरोपों के बीच कांस्टेबल गैरहाजिर हो गया है। गौरतलब है कि बागपत निवासी महिला के मुताबिक करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात विजय शर्मा से हुई थी। विजय यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती अमरोहा जिले में यातायात पुलिस में है। महिला का आरोप है कि विजय को उसके शादीशुदा होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि विजय ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का भरोसा दिया और इसके बाद करीब तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए...