बांदा, सितम्बर 22 -- बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण प्रकरण में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट में विचाराधीन आईटी एक्ट के मामले में मंगलवार को सीबीआई की तरफ से पेश दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी इंजीनियर मोहम्मद आकिफ हाजिर नहीं हुआ। उसके अधिवक्ता ने कोर्ट में माफी हाजिरी लगाई। अब अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।

गवाहों के बयान सीबीआई की ओर से विशेष लोक अ​भियोजक धारा सिंह मीना व पैरोकार विजय सिंह मीना ने अनुसंधान सहायक दिल्ली, महिला आयोग कर्मी सौरभ सिंह व टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के सौरभ अग्रवाल के बयान दर्ज कराए। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक अक्टूबर निर्धारित की है।

आरोपी की अनुपस्थिति न्यायालय की इस कार्रवाई में यौन शोषण के मामले में बीती 20 फरवरी को फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को ...