बांदा, मार्च 12 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। बहुचर्चित बच्चों के यौन शोषण के दोषी जेई रामभवन और दिल्ली के इंजीनियर आकिफ़ के बीच वीडियो शेयरिंग के मामले में पाक्सों न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई होगी। जिसको लेकर पिछली सुनवाई के दौरान साक्षी के लिए जमानतीय वारंट भी जारी किया गया था। सुनवाई के दौरान दोषी रामभवन व आकिफ पेश हो सकते हैं। बहुचर्चित बच्चों के यौन शोषण के मामले में दोषी सिंचाई विभाग के जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को पाक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई थी। इस समय जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती मंडल कारागार बांदा में निरूद्ध हैं। दोषी जेई के खिलाफ इसके अलावा अन्य छह मामले विचाराधीन हैं। आईटी एक्ट व संगठित होकर साजिश करने के मामले में सीबीआई ने दिल्ली में 2020 में म...