यौन शोषण के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
गुमला, जून 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर यौन शोषण,जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में फरार चल रहे आरोपी गुमला रजा कॉलोनी निवासी छोटू मिस्त्री उर्फ आफताब आलम के घर के पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। जानकारी के अनुसार महिला थाना में दर्ज केस संख्या 06/26 के तहत एक युवती ने 10 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।मामले में आरोपी के फरार रहने पर महिला थाना के पुअनि मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे और न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।पुलिस ने चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.