रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े तीन साल पुराने यौन शोषण के मामले में अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत में सुनवाई जारी है। मामले में अभियोजन की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है। अब तक मामले में 12 गवाहों को प्रस्तुत किया है। गवाही बंद होते ही आरोपी का बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी न्यायिक हिरासत में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा है। मिली जमानत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित शिक्षिका झारखंड हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट ने आरोपी को मिली जमानत को रद्द करते हुए ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया। उसने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। आरोपी ने बीते नवंबर महीने में अदालत में सरेंडर किया, जहां से उन्हें ...