यौन शोषण के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम। तीन वर्षीय बच्ची से यौन शोषण करने के मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में पेश किया। तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। चार फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-53 में शिकायत दी थी कि इनकी सोसाइटी की दो घरेलू नौकरानी व एक व्यक्ति ने उसकी तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण किया है। इस मामले को पुलिस ने दर्ज करके 21 मार्च को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। यह आरोपी गांव घाटा की झुग्गियों में रहते हैं। दोनों महिलाएं मूलरूप से पश्चिम बंगाल के नादिया और उत्तरप्रदेश के ऐटा की रहने वाली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.