गुमला, जुलाई 8 -- गुमला। रांची के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी अब्दुल हसनैन को बुधवार को गुमला शहर के कुम्हार टोली ढलान के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी डुमरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रांची पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे दबोचा और अपने साथ रांची ले गई। पुलिस के अनुसार एक युवती ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए रांची ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...