लखनऊ, जून 11 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। बालिग होने पर शादी का झांसा देकर दो साल से नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीजीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती दो साल पहले मोहनलालगंज के निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उस समय वह नाबालिग थी। उसकी दोस्ती मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवढरा में रहने वाले गौरव से हो गई। आरोपी ने बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर दो साल तक छात्रा का यौन शोषण करता रहा। अब छात्रा बालिग हो गई तो उसने युवक से शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में मामला सही मिलने के बाद...