महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर शादी का झांसा देकर युवती ने यौन शोषण करने व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। फिर ब्लैकमेल करते हुए उसका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब युवती के भाई के मोबाइल पर उसकी बहन का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो आया तो उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महफूज आलम के विरुद्ध विभिन्न धराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय चालान कर दिया। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.