प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द ही बद्रीनाथ स्थित आश्रम में भी जाकर पड़ताल करेगी। जहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बटुको व अन्य सेवादारों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच प्रक्रिया के बारे में भी बताने से गुरेज कर रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी की कोर्ट में याचिका के बाद झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद व तीन अज्ञात के खिलाफ नाबालिग लड़कों के साथ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने न सिर्फ कुम्भ और माघ मेला, बल्कि बद्रीनाथ व अन्य आश्रमों में भी नाबालिग बटुकों संग यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस अब तक दोनों लड़कों का बयान व मेडिकल परीक्षण करा चुकी है। सूत्रों की मानें तो प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.