मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के चंदन बखरी गांव के निकट फोरलेन पर बोचहां की महिला मदीना खातून को गोली मारने में दो अज्ञात शूटर व चार नामजद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें यौन शोषण का केस नहीं उठाने पर शूटरों से गोली मरवाने का आरोप बोचहां के मो. शमशाद पर लगाया है। साथ ही साजिश में शमशाद के दोस्त भगवानपुर के नवनीत कुमार नीरज, बखरी के नवीन कुमार यादव व भाई सरफराज के शामिल होने का आरोप लगाया है।महिला ने एफआईआर में कहा है कि शमशाद से उसका चार वर्षों से संबंध था। शादी का झांसा देकर उसने यौन शोषण किया। इस दौरान चार-पांच बार उसका गर्भपात भी कराया। उसे टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ले लिया। इसके बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में उसने बोचहां थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस केस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.