बिहारशरीफ, मई 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपित उत्पाद विभाग के दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित राजेश चौधरी, पटना जिला के गर्दनीबाग का रहने वाला है। फिलहाल वह बांका जिला के उत्पाद विभाग में कार्यरत है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पीड़िता के साथ उसकी शादी तय हुई थी। इसके बाद उसने युवती का यौन शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता को पता चला कि वह दूसरी शादी कर रहा है तो दीपनगर थाना में शिकायत दर्ज करवायी। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...