बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। एक युवती से शादी करने का झांसा देकर दस वर्षों से यौन शोषण करने वाले आरोपी को पेटरवार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस संबंध में भुक्तभोगी युवती ने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर पेटरवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यह मामला पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू का है। इस सन्दर्भ में बुंडू ग्राम निवासी एक 26 वर्षीया पीड़िता ने पेटरवार पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि पेटरवार के खत्री टोला निवासी संजीत रजवार से दस वर्षों से जान पहचान है और एक दूसरे से बात चित करते थे, इसी क्रम में हम दोनों एक -दूसरे को पसंद करने लगे। यह भी पढ़ें- हिन्दू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बार-बार किया रेप; MP में खौफनाक कांड संजीत रजवार के...