पलामू, मार्च 22 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपने गांव की एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...