यौन शोषण और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच : अजय साह
रांची, मई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सोमवार को बिरसा मुंडा जेल के मुद्दे पर प्रेसवार्ता के दौरान जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर पर पहले भी लगातार गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अजय साह ने दावा किया कि देवघर में पदस्थापना के दौरान कुमार चंद्रशेखर पर एक महिला शिक्षिका ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, लेकिन सत्ता और प्रभाव के दम पर उस मामले को दबा दिया गया। इसके बाद देवघर में ही एक होमगार्ड महिला ने भी उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। वहीं, हजारीबाग जेल में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी को संरक्षण और सहयोग पहुंचाने का दाग भी उन पर लगा था। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि हजारीबाग में पदस्थापना के दौरान एक सिपाही की पत्नी के शोषण के आरोप भी उन पर लगे थे。 यह भी पढ़ें- जेल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.