फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के प्रभावी निपटारे के लिए पॉस एक्ट-2013 के तहत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ओवरऑल इंचार्ज-कम-नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी शिकायतें प्राप्त कर उन्हें तय समय में संबंधित स्थानीय समिति को भेजेंगे। जिलाधीश ने इस कानून के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए सी-बॉक्स पोर्टल shebox.wcd.gov.in की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। सभी विभागों को आदेशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.