रांची, अप्रैल 14 -- रांची। दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप से जुड़े एक मामले में अदालत ने आरोपी बीर सिंह सरदार को जमानत की सुविधा प्रदान की है। अपर न्यायायुक्त-VII की अदालत ने याचिका पर सुनवाई के पश्चात जमानत प्रदान की। यह मामला सिल्ली थाना संबंधित है। आरोपी 3 नवंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में था। प्राथमिकी के अनुसार, 30 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी जबरन घर में घुस गया। दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। मामले की जांच के दौरान केस डायरी में उल्लेख है कि पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था। यह भी पढ़ें- रांची में बर्थडे पार्टी में 'नशीला' पिज्जा खिला महिला डेंटिस्ट से दुष्कर्म, आरोपी दानिश बंगाल से दबोचा कॉल डिटेल्स के अनुसार आर...