यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त दोषी करार, सजा कल
रांची, जुलाई 6 -- रांची। स्कूली छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप में जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त लव चित्रकार को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया। साथ ही उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या के आरोप में 6 मार्च 2025 से न्यायिक हिरासत में है। आरोप है कि 5 मार्च 2025 में उसने एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.