दुमका, दिसम्बर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति एवं संताल परगना रूरल डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक अधिवक्ता सैमुएल सोरेन थे जो महाविद्यालय आंतरिक शिकायत समिति के सदस्य भी हैं। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों साथ - साथ शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मी भी उपस्थित रहे। अधिवक्ता सैमुएल सोरेन ने उपर्युक्त कानून से सम्बंधित जानकारियों एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इस कानून का अस्तित्व आया और इससे कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित माहौल बनाने में मदद...