कौशाम्बी, मार्च 1 -- चरवा थाना क्षेत्र की युवती यौन उत्पीड़न के विरोध पर मौत के घाट उतारी गई थी। मंगेतर ने ही अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। मामले में अदालत के आदेश पर करीब चार महीने बाद मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा इलाके की महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिन्नई गांव निवासी संजय पुत्र कांशीलाल से तय की थी। सगाई व गोदभराई की रस्म हो चुकी थी। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसका होने वाला दामाद उसके घर आने-जाने लगा था। वह बेटी से फोन पर बातचीत भी किया करता था। आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद उसने पीड़िता की बेटी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा। पीड़ि...