नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा। बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नेशनल कमिशन फॉर वूमेन के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को पॉश से संबंधित वीडियो व साइबर अपराध पर आधारित प्रस्तुति दिखाई गई तथा लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पॉश प्रभारी डॉ. ममता सागर सहित महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निमिषा और अदीबा विजेता रहींनोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज में बुधवार को नयी पहल ज्यूरिस एकेडमिया सोसाइटी द्वारा धर्मों के पार नारीवादी आंदोलन: एक सामाजिक-विधिक दृष्टिकोण विषय पर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने सती प्रथा, बाल...