यौन उत्पीड़न के आरोप में बलिया के बीडीओ निलंबित
लखनऊ, मई 16 -- यौन उत्पीड़न के आरोप में बलिया में तैनात विकास खंड अधिकारी श्रवण प्रसाद गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को महिला कर्मचारियों के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे।ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतों के आधार पर बलिया डीएम ने जांच के लिए स्थानीय परिवाद समिति बनाई। इसकी जांच आख्या में उनके खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए हैं। शासन से जारी निलंबन आदेश में भी लिखा गया है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। इसके आधार पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.