पटना, मई 25 -- पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में आरपीएस लॉ कॉलेज रोड स्थित होटल हाईडेन विला को पुलिस ने रविवार को सील कर दिया। होटल में पिता के साथ ठहरी एक छात्रा से शुक्रवार रात पिता के सामने छेड़खानी की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है। छात्रा के पिता के लिखित आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें एक होटल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मैनेजर समेत दो कर्मचारी फरार हैं। होटल से शराब की बोतलें और यौनवर्धक दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में होटल का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। मामले में होटल मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेगूसराय निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को पॉलीटेक्निक की परीक्षा दिलाने के लिए पटना आए थे। वे रूपसपुर स्थित होटल हाईडेन विला के कमरा संख्या 103 ...