बागपत, जून 22 -- बड़ौत। नगर के विभिन्न स्थानों पर 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भाग लेते हुए महिला पुरुष व बच्चों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। कोताना रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल ग्राउंड में योग महोत्सव आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- पतंजलि ने मनाया मानस विद्यालय में योग दिवस, पूर्व सांसद भी हुए शामिलकार्यक्रम का आयोजन जिसमें भाग लेते हुए मुख्य अतिथि आईएएस मोनिका रानी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने योग किया। इस अवसर पर शरीर को स्वस्थ रखने वाले अनेक यौगिक क्रियाएं की गई। इस दौरान अतुल कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष, डॉ नीलिमा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डॉ अरविंद कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी एसडीएम भावना ...