नैनीताल, मई 10 -- नैनीताल। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को 'यो पहाड़ फाउंडेशन' ने पर्यावरण संरक्षण और किसानों को सशक्त बनाने के लिए 'एडॉप्ट फ्रूट ट्री' अभियान की शुरुआत की। नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों से पलायन रोकना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों के नाम पर फलदार पौधा गोद ले सकता है, जिस पर उनके नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। पेड़ के फलों का उपयोग दानदाता स्वयं कर सकते हैं या उन्हें सामाजिक संस्थाओं को दान कर सकते हैं। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने उत्साहपूर्वक पौधे गोद लेकर इस भावनात्मक मुहिम की सराहना की। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आज 20 संघर्षशील महिलाएं होंगी सम्मानित इस मौके पर दीपा बिष्ट, गीता, प्रियंका, फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. संतोख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.