आगरा, फरवरी 15 -- योनो ऐप अपडेट के बहाने साइबर ठगों ने युवक को 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। सैनिक नगर, राजपुर चुंगी सदर निवासी भगवान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार चार नवंबर 2025 को वह अपने मोबाइल में एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड कर रहा था। लेकिन, ऐप सही तरीके से लोड नहीं हुआ। शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर ऐप अपडेट कराने के नाम पर निर्देश देने शुरू कर दिए। भगवान सिंह को शक होने पर उन्होंने प्रक्रिया बीच में ही रोक दी, लेकिन तभी उनके खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए। ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर के साथ रकम अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का एहसास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.