योनो अपडेट के नाम पर 5 लाख की साइबर ठगी
सहरसा, मार्च 19 -- सौरबाजार। बैजनाथपुर के एक शिक्षक संजय कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए। ठगों ने खुद को एसबीआई अधिकारी बताकर योनो सेवा अपडेट के बहाने बैंक जानकारी हासिल की। इसके बाद अपराधियों ने जॉइंट खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस जांच और राशि बरामदगी की मांग की गई। उन्होंने साइबर थाना सहरसा में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.