योजना समाप्त होने के बावजूद जमे हैं कर्मी
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। नगरीय विकास अभिकरण से संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना दो वर्ष पहले समाप्त हो गयी बावजूद इस योजना के तहत संविदा में रखे गए कर्मचारी अभी भी विभाग में जमें हुए हैं। इन कर्मचारियों को किस योजना के तहत अभी तक रखा गया है। इस संबंध में डूडा के परियोजना निदेशक तक को जानकारी नहीं है। इससे विभागीय कर्मचारियों में असंतोष है। वहीं बुधवार को नगर के पक्के पोखरा निवासी शंभू नाथ ने डीएम को पत्रक सौंप कर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रखे गए अनुराग के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। कहा है कि अनुराग संविदा कर्मी होने के बावजूद विभाग के अन्य कार्यों में भी अड़ंगा लगाते है। जब उनकी संविदा समाप्त हो गयी है तो उन्हें किस मद से भुगतान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.