गिरडीह, मार्च 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत के चंपापुर गांव में मनरेगा एक्ट के तहत संचालित दीदी-बाड़ी योजना में घोर अनियमितता बरती गई थी। पदाधिकारियों की जांच के उपरांत उक्त योजना में दोषी पाए गए व्यक्तियों को राशि रिकवरी का आदेश भी दिया गया। आदेश निकलने के बाद दोषी व्यक्तियों ने कुछ राशि जमा भी कर दी है। बता दें कि महिला स्वयं सहायता समूह की शिकायत पर गिरिडीह की लोकपाल तमन्ना प्रवीण ने पंचायत में मनरेगा एक्ट के तहत संचालित दीदी बाड़ी योजना की जांच की थी। जांच के क्रम में पाया गया कि 5 एकड़ 17 डिसमिल की जमीन पर संचालित दीदी - बाड़ी योजना स्थल पर नहीं थी। जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि उक्त योजना में तीन नाबालिग मजदूर क्रमशः गुफराना परवीन, हसीबा खातून और नजिमा खातून के नाम पर अवैध रुप से जॉब कार्ड बनाकर मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.