मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की विलेज हेल्थ गाइड योजना के दोषियों को जिला स्वास्थ्य विभाग नहीं खोज पा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बार-बार निर्देश के बाद भी अब तक योजना के दोषी चिह्नित नहीं हो सके हैं। दोषियों के चिह्नित नहीं होने पर सरकार के विशेष सचिव ने जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलने वाली यह योजना वर्ष 2002 में बंद कर दी गई थी। यह योजना वर्ष 1977 से चलाई जा रही थी, लेकिन सरैया प्रखंड में इस योजना के तहत वर्ष 2006 तक लोगों से काम लिया गया। इस योजना के तहत स्थानीय महिलाओं से पीएचसी-सीएचसी में आने वाले मरीजों की देखभाल करानी थी। यह भी पढ़ें- रसोइयों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, विभाग ने दिया आदेश इसके लिए इन्हें राशि भी दी जानी थी।विभाग का कहना है कि योजन...