बिजनौर, मई 22 -- डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक एवं कर करेत्तर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए शुक्रवार को डीएम ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी अपने न्यायालयों में लंबित वादों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। वसूली कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान मंडी विभाग व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की रैंकिंग 'सी' श्रेणी में आने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययो...