अंबेडकर नगर, मार्च 23 -- अम्बेडकरनगर। मैदानी क्षेत्र के स्थानीय जिले में बीते कुछ सालों से घटता जलस्तर अब स्थिर हो चला है। बीते करीब 10 साल का रिकॉर्ड देखे तो कुछ ब्लॉकों को छोड़कर अन्य के भूजल स्तर में वृद्धि हो रही है। इसमें प्रमुख विकास खंड अकबरपुर है। विगत वर्षों में जनपद के कई विकास खंडों के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई थी, तो कुछ के जल स्तर में संतोष जनक वृद्धि हुई है। अकबरपुर में वर्ष 2013 (प्री मानसून) में भूजल स्तर 6.66 मीटर था, जो कि 2025 में बढ़कर 5.77 मीटर हो गया था। इसी प्रकार पोस्ट मानसून 2013 में अकबरपुर का जल स्तर 3.24 मीटर था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 2.90 मीटर हो गया था। इसे एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। विकास खंड जहांगीरगंज में वर्ष 2013 (प्री-मानसून) का जल स्तर 5.29 मीटर एवं 2025 में 5.75 मीटर रहा तथा पोस्ट मानसून 2013 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.