पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। ब्लाक ललौरीखेड़ा में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने सरकार की उपलब्धियां बताई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से कहा कि योजनाओं का लाभ लेकर समृद्ध बनें। सरकार की बीमा योजनाओं आदि को भी बताया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद, प्रधान जगन्नाथ गंगवार, राजेश गंगवार, गिरीश गंगवार, महेश, राम सिंह, यशपाल, आकाश आदि रहे। 31
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.