मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के अभिनंदन जीविका महिला शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं संचार नोडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य योजना के तहत द्वितीय किस्त के भुगतान, पात्रता मानदंड एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठक में राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार) सह जिला परामर्शदाता पवन कुमार प्रियदर्शी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित जारी गाइडलाइन के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए दीदियों को निर्धारित पात्रता एवं योग्यता मानकों को पूरा करना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.