ललितपुर, जून 20 -- ललितपुर। श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास ही नहीं किया बल्कि कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा डमी चेक सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों और छात्राओं से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कृषक संदीप को 4.50 लाख का चेक व ट्रैक्टर की चाबी तथा कृषक सत्येंद्र को 4.95 लाख का चेक व ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली मोहिनी पटेल को प्रमाण पत्र और 5000 रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आशि यागिक को 7000 का स्वीकृति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री नंदिनी को स्मार्ट फोन, कुसुम व अंगूरी देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना की डमी च...