रिषिकेष, अगस्त 18 -- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आवास, शौचालय, उज्ज्वला और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मंगलवार को रानीपोखरी स्थित एक फार्म हाउस में भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...