योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी
रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय लक्ष्य हर हाल में समय पर पूरे करने होंगे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पोषण ट्रैकर ऐप, अपार आईडी निर्माण, एमटीसी केंद्रों की मॉनिटरिंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मनरेगा अभिसरण से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने और लंबित भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.