महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। सम्बंधित विभाग उक्त योजनाओं/परियोजनाओं में सुधार सुनिश्चित करें। सैम और मैम बच्चों के पोषण में अपेक्षित सुधार न होने पर जिलाधि...