योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा : सांसद
रांची, मई 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को सांसद सुखदेव भगत ने पदाधिकारियों और प्रखंड कर्मियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बीडीओ राहुल उरांव को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान सांसद ने 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, हर घर नल-जल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमाण पत्र व स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश: यह भी पढ़ें- गढ़वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.