मधेपुरा, अप्रैल 5 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।प्रखंड सभागार में शनिवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की। बैठक में पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की वस्तुस्थिति पर चर्चा की। योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं पर सदस्यों ने अपनी बातें रखी । बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के उपस्थित नहीं होने से सदस्यों ने नाराजगी जातायी। जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने विद्यालय की विधि व्यवस्था, पठन-पाठन के साथ-साथ बीआरसी स्थित प्रशिक्षण हॉल और ई किसान भवन का जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता बतायी। सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर ने कहा कि मूसरिया चाप और अंबो वासा चा...