लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय योजनाओं में आवंटित धनराशि को 28 मार्च तक शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट का एक़ रुपया भी किसी भी दशा में सरेण्डर न किया जाए। कोई भी बजट संबंधी या अन्य पत्रावली पटल पर रुकने न पाए और त्वरित गति से निस्तारित की जाए। यह भी कहा कि जिन योजनाओं या कार्यों का भुगतान लंबित है उसे तत्काल पूरा किया जाए। श्री सिंह ने इस दौरान चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा न करने, कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.