रांची, अप्रैल 30 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं संबंधित प्रतिवेदनों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों के कारणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत जिले में सड़कों के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने गहरा असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित का...